Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेजे प्रेस मेटल में दुर्घटना में मरे व्यक्ति को मुआवजा देने से प्रबंधन का इंकार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 स्थित जेजे प्रेस मेटल में सोमवार की सुबह एक दुर्घटना में महावीर प्रधान नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस बात को लेकर परिजनों ने आदित्यपुर थाना में कंपनी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया था. चूंकि प्रबंधन ने महावीर को अस्पताल पहुंचकर गलत एड्रेस और गलत नाम से टीएमएच में भर्ती कराकर पल्ला झाड़ लिया है. मंगलवार की सुबह मृत व्यक्ति के परिजन मुआवजा को लेकर थाना पर प्रदर्शन करने पहुंचे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-educated-unemployed-met-the-deputy-commissioner-under-the-leadership-of-manki-munda/">किरीबुरू

: मानकी-मुंडा के नेतृत्व में उपायुक्त से मिले शिक्षित बेरोजगार

मृतक को कंपनी अपना कर्मचारी मानने से कर रही है इंकार

मृतक के मामा शशधर बेरा ने बताया कि कंपनी प्रबंधन महावीर को अपना कर्मचारी नहीं मान रहा है, उसका सारा रेकॉर्ड बैग आदि को कंपनी से गायब करा दिया है. बता दें कि प्रबंधन ने मुआवजा देने से इंकार कर दिया है. परिजन मंगलवार को थाना पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि वो मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए. चूंकि उसके 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं, पत्नी है और मां भी उसी के सहारे है. 42 वर्षीय महावीर करीब 10 वर्ष से कंपनी में काम कर रहा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही