Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मेटाल्सा के तालाब में डूबने से मृत बच्चों के परिजनों को 11-11 लाख मुआवजा देगा प्रबंधन

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर स्थित मेटाल्सा कंपनी के बाउंडरी में स्थित तालाब में पिछले दिनों नहाने घुसे तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी. जिसको लेकर बच्चों के परिजनों द्वारा कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया था. विदित हो कि बुधवार को विधायक दशरथ गागराई की पहल के बाद कंपनी प्रबंधक ने पीड़ित परिवार को 11-11लाख रुपए बतौर मुआवजा देने पर सहमति जताई है. आज बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में पीड़ित परिवार और प्रबंधक से वार्ता के बाद यह सहमति बनी है. मालूम हो कि स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने कंपनी प्रबंधक को उचित मुआवजा नहीं देने पर अनिश्चितकालीन गेट जाम की चेतावनी दी थी. इसे भी पढ़े : पुरुलिया">https://lagatar.in/purulia-a-temple-where-sacrifices-are-made-every-day/">पुरुलिया

: एक ऐसा मंदिर जहां हर दिन चढ़ाई जाती है बलि

एक सप्ताह के भीतर बैंक में हस्तांतरित कर दी जायेगी मुआवजे की राशि

विधायक की चेतावनी के बाद ही कंपनी प्रबंधक द्वारा उचित मुआवजा का ऐलान किया गया है. साथ ही इस वार्ता में यह तय किया गया है कि कंपनी द्वारा एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजे की राशि बैंक में हस्तांतरित कर दिया जाएगा. इस वार्ता में पीड़ित परिवार की ओर से मोहम्मद अख्तर हुसैन, मोहम्मद करीम व अन्य लोग शामिल थे. वहीं, मेटल्सा कंपनी की ओर से प्लांट हेड शशि कुमार, मानव संसाधन विभाग के महाप्रबंधक मोहम्मद अरशद अली शामिल थे. इसे भी पढ़े : कोलकाता">https://lagatar.in/black-flags-shown-to-chidambaram-outside-kolkata-high-court-told-trinamool-as-agent/">कोलकाता

हाईकोर्ट  के बाहर चिदंबरम को दिखाए गए काले झंडे,  बताया तृणमूल को एजेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही