Search

 
 
 

आदित्यपुर : मिस्टर टीन इंडिया के फाइनल में पहुंचे मनमोहन हांसदा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा के पुत्र और केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के नौवीं का छात्र मनमोहन हांसदा ने एली ग्रुप द्वारा आयोजित मिस्टर टीन इंडिया के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में भाग लेने के लिए आठ जुलाई को मनमोहन हांसदा दिल्ली रवाना होंगे. जहां पर 9 जुलाई को होटल रेडिसन ब्लू, नई दिल्ली में फाइनल राउंड में पूरे देश के बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-in-24-hours-the-mp-got-a-new-transformer-from-the-electricity-department/">बहरागोड़ा

: 24 घंटा में सांसद ने विद्युत विभाग से दिलवाया नया ट्रांसफार्मर

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कर चुके है काम

बता दें कि मनमोहन के पिता भाजपा नेता रमेश हांसदा हैं जबकि संथाली सिने अभिनेता दशरथ हांसदा के भतीजे हैं. जो बचपन से ही सिनेमा और फैशन का माहौल को देखते आए हैं. वह रीगल में आयोजित होने वाली इंदिजेंनस मिस इंडिया को काफी करीबी से देखा करते थे. आज उसके अंदर की प्रतिभा विगत दिन रांची में आयोजित प्रिमिनरी राउंड में दिखा जहां उन्होंने अच्छा परफॉर्मेंस किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली थी. मनमोहन हांसदा संताली सिनेमा सीमा बोंगा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपनी भूमिका निभा चुके हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-in-gangudih-the-wild-elephant-broke-the-boundary-wall-of-the-chiefs-house/">चांडिल

: गांगुडीह में जंगली हाथी ने मुखिया के घर की चारदीवारी तोड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही