Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एनआईटी कैंपस में काली पूजा के 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कई कार्यक्रम

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित एनआईटी कैंपस में पिछले 50 वर्षों से मां काली की आराधना और पूजन हो रहा है. एनआईटी के डायरेक्टर मां काली की पूजा करते हैं. इस वर्ष 50वीं वर्षगांठ पर डायरेक्टर केके शुक्ला और उनकी पत्नी सरिता शुक्ला ने पूजा अर्चना किया. 50 साल पूर्व बनी श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी एनआईटी कैंपस गोल्डेन जुबली धूमधाम से मना रहा है. इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-college-beat-kingfisher-fc-2-1-in-a-tiebreaker/">चाईबासा

: टाइब्रेकर में टाटा कॉलेज ने किंगफिशर एफसी को 2-1 से किया पराजित

भक्ति संगीत कार्यक्रम आज

[caption id="attachment_453582" align="aligncenter" width="2560"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Adityapur-Kali-Puja-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="1781" /> एनआईटी का पूजा पंडाल.[/caption] सोमवार की देर रात निषित काल में मां काली की पूजा अर्चना हुई और सुबह श्रद्धालु भक्तों के बीच महाभोग का वितरण किया गया. इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में एनआईटी डायरेक्टर के साथ संस्थान के उपनिदेशक डॉ. आरवी शर्मा, कुलसचिव डॉ. (कर्नल) एनके राय के साथ संस्थान के प्रोफ़ेसर व पूर्व कुलसचिव सह कमेटी के संरक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. हीरा लाल यादव, डॉ. एसबी प्रसाद तथा अन्य प्राध्यापकगण और कर्मचारीगण उपस्थित थे. कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कमेटी की स्थापना सन 1972 में हुई थी. मंगलवार को संध्या 8 बजे से भक्ति संगीत का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. सारा कार्यक्रम पूजा कमेटी के संरक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार के देख- रेख में सम्पन्न हो रहा है. कमेटी के अध्यक्ष डॉ अमित प्रकाश, उपाध्यक्ष डॉ जयनेन्द्र कुमार के साथ कमेटी के सदस्य प्रशांत मल, सुमन कुमार, एनके झा, अर्जुन सिंह, संजय कुमार, संजीव कुमार, सुशील गुप्ता, सुधीर कुमार सिन्हा आदि पूजन को सफल बनाने में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-on-diwali-people-burnt-in-memory-of-the-martyrs-of-the-country/">किरीबुरू

: दीपावली पर लोगों ने देश के शहीदों की याद में जलाए दिये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही