Search

आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा मेन रोड में कई स्ट्रीट लाइट बंद, दुर्घटना की संभावना

Adityapur (Sanjeev Mehta)टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के गम्हरिया स्थित विको मोड़ से लेकर उषा मार्टिन मोड़ तक लगभग सभी स्ट्रीट लाइट खराब पड़े हैं. इसकी वजह से रोज सड़क दुर्घटना घटित हो रही है. इसे लेकर गम्हरिया क्षेत्र के समाजसेवी एसएन मिश्रा ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह को जानकारी दी और स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने हेतु पहल करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. इस पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेआरडीसीएल के अधिकारी सत्या प्रमोद से बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को शीघ्र चालू करने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-patient-who-went-for-treatment-of-piles-fainted-after-taking-medicine/">जमशेदपुर

: बवासीर का इलाज कराने गया मरीज दवा खाने से हुआ बेहोश

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बंद हैं लाइटें

जेआरडीसीएल के सत्या प्रमोद ने बताया कि गम्हरिया क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट हेतु तीन ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसमें घोड़ाबाबा चौक एवं दुर्गा पूजा मैदान के निकट का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है. उन्होंने कहा कि विद्युत कनीय अभियंता से शीघ्र ट्रांसफार्मर मरम्मत किए जाने का अनुरोध किया गया है. एक-दो दिनों में ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा और लगभग सभी स्ट्रीट लाइट पुनः शुरू हो जाएंगे. बता दें कि शनिवार रात इस क्षेत्र के निरीक्षण में समाजसेवी एसएन मिश्रा ने पाया था कि मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड में लगे लगभग 250 स्ट्रीट लाइट में से 222 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//