Search

 
 
 

आदित्यपुर : शादीशुदा युवक ने युवती के साथ धोखे से शादी कर किया यौन शोषण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के डीवीसी मोड़ के पास एक किराए के मकान में रहनेवाली गोइलकेरा की 24 वर्षीय युवती पूजा तांती के साथ पड़ोस में रहनेवाले गौतम सिंह नामक शादीशुदा युवक ने झांसा देकर शादी किया औऱ एक वर्ष तक युवती के साथ यौन शोषण करता रहा. अब गौतम सिंह युवती को खुद को शादीशुदा बताकर छोड़ दिया है, युवती जब उसे छोड़ने से मना कर रही है तो उसके साथ मारा पीट किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-adityapur-police-station-charge-raided-at-matka-base-the-businessman-absconding/">आदित्यपुर

: आदित्यपुर थाना प्रभारी की मटका अड्डे पर दबिश, धंधेबाज फरार

दोषी युवक को सजा दिलाकर रहेंगे - जिलाध्यक्ष

इस संबंध में युवती पूजा तांती ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत कर इंसाफ मांगी है. जिसमें धोखे से शादी कर यौन शोषण कर छोड़ने का आरोप गौतम सिंह पर लगाया है, साथ ही मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के युवा जिलाध्यक्ष विशेष तांती युवती को इंसाफ दिलाने को आगे आए हैं. उन्होंने बताया कि दोषी युवक को इस कुकृत्य की सजा दिलवाकर रहेंगे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-manushmudia-darishol-road-condition-is-bad-public-representatives-careless/">बहरागोड़ा

: मानुषमुड़िया-दारीशोल सड़क की हालत खस्ता, जनप्रतिनिधि बेपरवाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही