Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आईडीटीआर में मारूति सुजुकी ने चलाया कैंपस ड्राईव

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आईडीटीआर में मारूती सुजुकी ने चार वर्षीय टूल एंड डाई मेकिंग और तीन वर्षीय मेकाट्रोनिक्स एवं तीन वर्षीय प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के पास आउट छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस ड्राईव चलाया. इस दौरान पांच लाख बीस हजार रूपए के पैकेज के साथ मारूती सुजुकी ने आईडीटीआर के कुल 43 छात्र-छात्राओं को लॉक किया. बता दें कि छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए लगातार चौथी बार मारूती सुजुकी ने आईडीटीआर जमशेदपुर में कैंपस ड्राईव चलाया है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-regarding-sandeshkhali-incident-no-culprit-will-be-spared-bjp-rss-are-plotting/">ममता

ने संदेशखाली घटना को लेकर कहा, किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा, भाजपा-आरएसएस साजिश रच रहे हैं.  
इस संबंध में आईडीटीआर के प्लेसमेंट इंचार्ज सुमीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में बच्चों का सेशन समाप्त होने के बाद प्लेसमेंट की प्रक्रिया प्रारंभ होती है. इस बार कंपनियों के आग्रह पर यह प्रक्रिया थोड़ा पहले प्रारंभ की गई है. श्री सिंह ने बताया कि मारूती सुजुकी में आईटीटीआर जमशेदपुर के 28 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें टूल एंड डाई मेकिंग के 16 तथा मेकाट्रोनिक्स के 12 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है. जबकि टीआरटीसी पटना के टूल एंड डाई मेकिंग के 09, मेकाट्रोनिक्स के 04 एवं प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के 02 छात्रों का चयन हुआ है. इसे भी पढ़ें : डीपीएस">https://lagatar.in/dps-bokaro-honored-as-the-best-school-in-jharkhand/">डीपीएस

बोकारो को झारखंड में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान
उन्होंने बताया कि आईडीटीआर जमशेदपुर में तीन वर्षीय मेकाट्रोनिक्स का यह पहला बैच है. मारूती सुजुकी के बाद शीध्र ही अगली कंपनी का शिड्यूल किया जाएगा. आज के कैंपस में चार वर्षीय डिप्लोमा के छात्रों को पांच लाख बीस हजार एवं तीन वर्षीय डिप्लोमा को 4 लाख पांच हजार रुपये दिया गया. कुल 25 छात्र-छात्राओं को पांच लाख बीस हजार एवं 18 छात्र-छात्राओं को 4 लाख पांच हजार रुपये दिया गया है. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-regarding-sandeshkhali-incident-no-culprit-will-be-spared-bjp-rss-are-plotting/">ममता

ने संदेशखाली घटना को लेकर कहा, किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा, भाजपा-आरएसएस साजिश रच रहे हैं.  

आदित्यपुर : वार्ड 33 में 15 दिन में ही नाली क्षतिग्रस्त, शिकायत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Nali-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 33 अंतर्गत बनतानगर के सी ज़ोन में ``टुसू सरदार के घर से राजेंद्र ठाकुर के घर होते हुए योगेंद्र चौधरी के घर तक नाली निर्माण एवं ``टुसू सरदार के घर से चंद्रशेखर पासवान के घर तक`` पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण कराया गया था. उक्त नाली एवं पैवर्स ब्लॉक, दोनों योजना को प्राक्कलन के हिसाब से कार्य नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ibm-mine-controller-and-rcom-inspected-the-mine/">किरीबुरु

: आईबीएम के खान नियंत्रक व आरसीओएम ने किया खदान का निरीक्षण
संवेदक द्वारा पीसीसी रोड को ईंट सोलिंग किये बिना ही ढलाई कर दिया गया है. नाली निर्माण को अभी 15 दिन भी नहीं हुआ है, नतीजतन नाली का पानी नाली के बजाय सड़क पर बह रहा है. जिससे लगता है कि नव निर्मित नाली में आम जनता के पैसों का केवल दुरुपयोग किया गया है. इसकी शिकायत आज वार्ड के युवा नेता राकेश सिंह ने निगम के कनीय अभियंता रितेश कुमार से की है. उन्होंने संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganjs-new-dc-hemant-sati-took-charge/">साहिबगंज

के नए डीसी हेमंत सती ने पदभार संभाला

आदित्यपुर : भारत बंद को नैतिक समर्थन देगी कांग्रेस : अम्बुज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Congress-Jila-Ambuj-Kumar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)भारतीय किसान यूनियन एवम् अन्य किसान संघो द्वारा कल 16 फरबरी 2024 किसानों से संबंधित विभिन्न मांगो को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर बंद का आह्वान किया गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां जिला में प्रस्तावित बंद को नैतिक समर्थन प्रदान करेगी. जरूरत पड़ी तो कांग्रेस के कार्यर्ताओं के साथ सड़क पर उतर कर बंद कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-mpw-expressed-protest-by-carrying-a-placard-with-demand-in-hand/">चांडिल

: हाथ में मांग लिखी तख्ती लेकर एमपीडब्ल्यू ने जताया विरोध
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने जिले भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है. व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कल प्रातः 6 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की है. किसान संगठन कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने काले कृषि कानून बापस लेने समेत अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन करना चाहती है. मोदी सरकार आंदोलनकारी किसानों पर गोलियां चलाकर आंदोलन का दमन करना चाहती है. कल आदित्यपुर नगर कांग्रेस जिला कांग्रेस समेत पूरा कांग्रेस संघठन बंद को नैतिक समर्थन प्रदान करते हुए किसान संगठनों का साथ देगा. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-youtuber-who-threatened-to-blow-up-nitish-with-a-bomb-arrested/">बिहारः

नीतीश को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला यू-ट्यूबर गिरफ्तार

आदित्यपुर : गर्मी की आहट से ही सूखने लगे बोरिंग

  • पाइप लाइन जलापूर्ति से मरहूम वार्ड 17 के लोगों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Pani-Sukhne-Laga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)गर्मी की आहट से ही आदित्यपुर के कई इलाकों में बोरिंग सूखने लगे हैं. सबसे बुरा हाल वार्ड 17 के लोगों का है जहां की तकरीबन 15 हजार परिवारों को पाइप लाइन जलापूर्ति मयस्सर नहीं है. अधिकतर लोग निजी बोरिंग कराकर ही अपनी जरूरतों को पूरी करते हैं. लेकिन इन्हें हर वर्ष जनवरी और फरवरी माह आते ही जल संकट से जूझना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ibm-mine-controller-and-rcom-inspected-the-mine/">किरीबुरु

: आईबीएम के खान नियंत्रक व आरसीओएम ने किया खदान का निरीक्षण
आज इन्हीं समस्याओं को लेकर पुत्व पार्षद नीतू शर्मा के नेतृत्व में वार्ड के लोगों ने करीब 150 लोगों का हस्ताक्षरित ज्ञापन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त को सौंपा है. जिसमें वार्ड में प्राथमिकता के तहत पूरे गर्मी के दौरान टैंकर से पर्याप्त जलापूर्ति कर्म करने की मांग की गई है. वार्ड के लोगों को अपर नगर आयुक्त ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है और पानी की किल्लत महीन होने देने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : डीपीएस">https://lagatar.in/dps-bokaro-honored-as-the-best-school-in-jharkhand/">डीपीएस

बोकारो को झारखंड में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही