Search

 
 
 

आदित्यपुर : शिव मंदिर कल्पनापुरी में होगा माता का जागरण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर दिनांक 14-2-2024 को कल्पनापुरी युवा विकास समिति के द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया गया है. जिसकी तैयारी समिति के लोगों द्वारा 2 दिन पूर्व से किया जा रहा है. जागरण में आमंत्रित कलाकार के रूप में अमृता दीक्षित पटना, प्रियंका पांडे बनारस, आर्यन बाबू बक्सर एवं विकास पांडे बनारस शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : पुलवामा">https://lagatar.in/5th-anniversary-of-pulwama-pm-modi-pays-tribute-to-martyred-soldiers/">पुलवामा

हमले की 5वीं बरसी : पीएम मोदी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी
इसके अलावा साहू ग्रुप के द्वारा बजरंगवाली, माता रानी, भोलेशंकर की सुंदर झांकी की प्रस्तुति भी दी जायेगी. कार्यक्रम की जानकारी आदित्यपुर मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा ने दी, कार्यक्रम के सफल बनाने में कमिटी के संरक्षक प्रवीण सिंह, राकेश झा, सुशील सिंह, अविनाश सिंह, साकेत कुमार, गगन जी, अभिषेक कुमार एवं समस्त कल्पनापुरी वासी तन मन से लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही