Search

 
 
 

आदित्यपुर : 27 को वार्ड 34, 35 में, 28 को वार्ड 28, 29 व 29 को वार्ड 30 में बंटेगी छठ पूजा की सामग्री : पुरेन्द्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : छठ पूजन सामग्री में भीड़ भाड़ को देखते हुए आदित्यपुर विकास समिति ने वार्ड वार पूजन सामग्री वितरण करने की योजना बनाई है. जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को वार्ड 34, 35 में, 28 अक्टूबर को वार्ड 28, 29 एवं 29 अक्टूबर को वार्ड संख्या 30 के छठव्रतियों में वे पूजन सामग्री बांटेंगे. इस दौरान छठव्रतियों में बुधवार को मिट्टी का चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी एवं आम की लकड़ी बंटेगी. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-baranga-bodra-tola/">मनोहरपुर

: बरंगा बोदरा टोला में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुरेंद्र ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वार्ड संख्या 32, 31, 26 एवं 33 के छठ छठव्रती माताओं- बहनों के बीच मार्ग संख्या- 15 मैदान, आदित्यपुर-2 में कूपन के माध्यम से मिट्टी के चूल्हे, चुनरी साड़ी, लौकी, आम की लकड़ी एवं चूल्हा बनाने हेतु ईट का वितरण अतिथियों के द्वारा किया जाएगा. उनके साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, संतोष चौबे, मिथिलेश झा, अधिवक्ता संजय कुमार, आरके अनिल, राकेश कुमार, पूर्व पार्षद संदीप साहू, आशुतोष गुप्ता सहित आदित्यपुर विकास समिति एवं न्यू डिस्को क्लब के सभी सदस्य लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही