Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड 29 में मेयर ने कराया 67 लाख रुपए की 8 योजनाओं का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम में अगले छह महीने में 42 करोड़ रुपए की योजनाएं निगम के सभी 35 वार्डों में धरातल पर उतरेंगी. इसमें अकेले वार्ड 29 में 5 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुई हैं. गुरुवार की शाम वार्ड 29 में मेयर विनोद श्रीवास्तव ने 67 लाख रुपए की 8 योजनाओं का शिलान्यास कराया है. उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस वार्ड को 5 करोड़ रुपए की योजना मिली है जिसमें अब तक 1 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास दो फेज में हो चुका है. बता दें कि इस वार्ड पार्षद स्वर्गीय राजमणी देवी यहां से लगातार तीन बार विजयी हुई थीं जिनका करीब डेढ़ वर्ष पूर्व केंसर से निधन हो चुका है. ऐसे में पार्षद विहीन इस वार्ड में विकास की जिम्मेवारी मेयर की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-no-operation-of-patient-even-after-42-days-allegation-of-larceny/">हजारीबाग:

42 दिन बाद भी मरीज का ऑपरेशन नहीं, लापरवाही का आरोप
बता दें कि वे पहले से इस वार्ड से अपने पुत्र को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुके हैं. लिहाजा वे दिल खोलकर यहां विकास कार्य कर रहे हैं. पहले से वे वार्ड 28 से अपनी बहू अमृता श्रीवास्तव को पार्षद बना रखे हैं. ऐसे में वार्ड 29 से अपने पुत्र को पार्षद बना इस क्षेत्र पर पूरी तरह से कब्जा करना चाह रहे हैं. शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम के कनीय अभियंता रीतेश कुमार, अनमोल गुप्ता, राजकुमार पंडित और गोपीनाथ पांडे ने बताया कि सभी योजनाएं पीसीसी सड़क, पेवर्स ब्लॉक सड़क, नाली निर्माण का है. इस मौके पर पड़ोस के वार्ड की पार्षद रिंकू राय, प्रभाषिनी कालूंडिया, अमृता श्रीवास्तव के अलावा गणमान्य लोगों में जगदीश मंडल, अजय कुमार सिंह, भोगेन्द्र झा, मनोज तिवारी, निरंजन मिश्रा, ब्रह्मानंद झा, अवधेश्वर ठाकुर आदि गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही