Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनआईटी में राज्यपाल के कार्यक्रम में मीडिया को कोविड जांच के बाद भी नहीं मिला प्रवेश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी जमशेदपुर में शनिवार को उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित सेमिनार में राज्यपाल रमेश बैस पहुंचे. जहां कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 11 बजे राज्यपाल सभास्थल में पहुंचे और विधिवत कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया. इस दौरान कुछ चुनिंदा मीडियाकर्मियों को छोड़ बाकी मीडियाकर्मियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गयी. हालांकि, इससे पूर्व सभी मीडियाकर्मियों का कोविड जांच भी कराया गया फिर भी उन्हें अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-met-with-cgpc-steering-committee-demanding-to-hold-elections-in-sitaramdera-gurdwara/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी संचालन समिति से मिला प्रतिनिधिमंडल,सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चुनाव कराने की मांग

जिला प्रशासन की ओर से मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर लगाई गई रोक

वहीं, इस संबंध में एनआईटी प्रबंधन की ओर से तर्क दिया गया कि महामहिम के आगमन के बाद जिला प्रशासन ने मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी. इसमें संस्थान का कोई दोष नहीं है. विदित हो कि पांच दिन पूर्व एनआईटी में एक साथ 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे. बावजूद इसके संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन अपने आप में सवाल खड़े कर रहा है. जितने सुरक्षाकर्मी व अधिकारी उक्त कार्यक्रम में पहुंचे उन्हें छोड़ कुछ लोगों का ही कोविड जांच कराया गया, जिसे महज खानापूर्ति कही जा सकती है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kapali-ops-private-driver-beats-up-youth-admitted-to-mgm-hospital/">जमशेदपुर

: कपाली ओपी के निजी चालक ने युवक को पीटा, एमजीएम अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही