Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : समाचार पत्र विक्रेताओं को मीडिया हाउस सारी सुविधाएं दे – पुरेन्द्र

Adityapur (Sanjeev Mehta)समाचार पत्र विक्रेता संघ आदित्यपुर के विक्रेताओं ने विभिन्न मीडिया हाउस से समाचार पत्र वितरण करने वाले व्यक्तियों को बीमा का लाभ दिलाने, प्रति पत्र कमीशन बढ़ाने, अपने बच्चों के स्कूल माफी की व्यवस्था करने आदि की मांग की है. समाचार पत्र विक्रेताओं ने इसके अलावा समाचार पत्र वितरण करने वालों को सीजनल वस्त्र (बरसाती -स्वेटर) आदि की मांग विषय पर भी चर्चा की. उक्त मांगे बुधवार को समाचार पत्र विक्रेता संघ आदित्यपुर के वार्षिक वनभोज में सामूहिक चर्चा के दौरान रखी गई. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-camps-will-be-organized-on-february-16-under-sarvajan-pension-yojana-in-various-panchayats-of-noamundi/">किरीबुरू

: नोवामुंडी के विभिन्न पंचायतों में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 16 फरवरी को लगेगा कैम्प

समाचार पत्र विक्रेताओं को भी बीमा का लाभ मिले

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने समाचार पत्र विक्रेता संघ के मांगों का समर्थन किया और मीडिया हाउस के साथ सरकार से अपील किया कि पत्रकारों की तरह समाचार पत्र विक्रेताओं को भी बीमा का लाभ दें चूंकि मीडिया जगत के ये अंतिम व्यक्ति हैं. इन्हें मेडिकल सुविधा मिले, पहचान पत्र मिले. पुरेन्द्र नारायण ने इस अवसर पर सभी समाचार पत्र विक्रेताओं को बरसात के पूर्व आदित्यपुर विकास समिति की ओर से बरसाती देने की घोषणा की. चूंकि ये विपरीत परिस्थितियों में अपना काम करते हैं, ऐसे में इन्हें पहचान पत्र और सीजनल पोशाक की सख्त जरूरत पड़ती है. वनभोज गम्हरिया स्थित गजिया बराज में आयोजित था. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-camps-will-be-organized-on-february-16-under-sarvajan-pension-yojana-in-various-panchayats-of-noamundi/">किरीबुरू

: नोवामुंडी के विभिन्न पंचायतों में सर्वजन पेंशन योजना के तहत 16 फरवरी को लगेगा कैम्प

ये थे शामिल

वनभोज में संघ के अध्यक्ष भूसैल दत्त, सचिव नकुल दत्त, जयदेव मल्लिक, विनोद शंकर मिश्रा, सुभाष गोराई, भरत यादव, सुरेश प्रजापति, दीपक साहू, संतोष दुबे, पिंटू शर्मा, तरुण दास, मिहिर कांतिधार, पंकज मिश्रा, अनिल रजक, गौरी, लखिन्दर कैवर्त, सुरेश रजक आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-should-be-an-inquiry-into-the-development-works-done-with-the-dmft-fund-john-miran-munda/">चाईबासा

: डीएमएफटी फंड से होने वाले विकास कार्यों की होनी चाहिए जांच : जॉन मिरन मुंडा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही