Search

आदित्यपुर : शिव राम दुर्गा मंदिर में रथ यात्रा को लेकर बैठक आयोजित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : श्रीश्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर-2 की अहम बैठक शिव राम दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई. जिसमें रथ यात्रा को धूमधाम से निकालने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में 19 जून को नेत्र उत्सव पूजा और 20 जून को रथ निकालने की रणनीति बनी. इस दौरान सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई. रथ यात्रा का रोड मैप तैयार किया गया. किसी को कोई तकलीफ या दुर्घटना ना हो इसके लिए रथ कमेटी के एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस बार रथ यात्रा पूजा में जगन्नाथ प्रभु का महाभोग रेलवे कॉलोनी में रेलवे कर्मचारी सुजीत दास के घर पर तैयार होगी. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-former-mla-met-minister-of-state-for-railways-regarding-stoppage-of-trains/">पाकुड़

: ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल राज्य मंत्री से मिले पूर्व विधायक

रथ यात्रा के दिन कॉलोनी के सभी भक्तों के लिए बनेगा भोग

रथ यात्रा के दिन कॉलोनी के सभी भक्तों के लिए भोग बनेगा. रथ को जगन्नाथ प्रभु, माता सुभद्रा, भाई बलभद्र प्रभु के साथ शाम 4.00 बजे रेलवे कॉलोनी मंदिर से मोसी बाड़ी के लिए निकाली जाएगी. बैठक में विजय मिश्रा, पिंटू शर्मा, जीके जेना, एके महाकुड़, मोहित कुमार, एसएस यादव, श्रीनिवास यादव, धीरेन महतो, रॉबिन, सतीश शर्मा, उमा राव, संतोष बेहरा, अभिलाष, राकेश, संतनु, महादेव, संजीत, रामा, अभिषेक, राजू, अरविंद, अशोक कुमार, विवेक, विराज आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//