Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर विकास समिति की बैठक आगामी 30 अप्रैल को गम्हरिया में रखी गई है. जिसमें समिति के विस्तार पर चर्चा की जाएगी, साथ ही साथ वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन की राशि 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग को लेकर आंदोनात्मक रणनीति बनाई जाएगी. बता दें कि पिछले दिनों राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपए सहायता राशि दिए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन अंचलाधिकारी गम्हरिया को सौंपा था. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-meeting-of-bjp-shyamsunderpur-mandal-in-nayagram-village/">चाकुलिया
: नयाग्राम गांव में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल की हुई बैठक
: विधिक जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
: नयाग्राम गांव में भाजपा श्यामसुन्दरपुर मंडल की हुई बैठक
झारखंड में पेंशन योजना के कुल 34 लाख लाभार्थी हैं
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जा रहा है. आदित्यपुर नगर निगम में करीब 7780, सरायकेला-खरसावां जिले में 1,20,720 एवं झारखंड राज्य के 24 जिलों में कुल 34,07,955 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 लाख रुपए के स्थान पर 4 लाख रुपए मृतक के आश्रित को सहायता राशि दिए जाने की मांग भी सरकार से की गई है. राज्य आपदा मोदन निधि (एसडीआरएफ) के तहत नदी में डूबने, वज्रपात, सर्पदंश के कारण मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपए एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सिर्फ एक लाख रुपए सहायता प्रदान की जाती है. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-legal-information-given-to-villagers-in-legal-awareness-camp-2/">पाकुड़: विधिक जागरुकता शिविर में ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
Leave a Comment