Search

 
 
 

आदित्यपुर : भाजपा आरआईटी मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 13-14 स्थित सभागार में रविवार को भाजपा आरआईटी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. इसमें संगठन के एकजुटता पर वक्ताओं ने चिंतन किया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर ने की. सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया. बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह, भाजपा एसटी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश हांसदा, एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-development-committee-distributed-angavastra-and-umbrella-among-the-elderly/">आदित्यपुर

: विकास समिति ने बुजुर्गों के बीच अंगवस्त्र व छाता का किया वितरण
सभी वक्ताओं ने संगठन की कमजोरी, बिखराव और गुटबाजी पर चर्चा करते हुए इसे संगठन के लिए खतरनाक बताया. साथ ही सुझाव दिया कि संगठन को हर हाल में एक सूत्र में पिरोए रखें तभी किसी भी चुनाव में हम सफल हो सकेंगे. बैठक में वार्ड पार्षद रिंकू रॉय, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रधान के साथ मंडल के सभी पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष के साथ जगदीश मंडल, चंद्रमा पांडे, अजय सिंह, लक्ष्मण राय, विनय कृष्ण राजू सिंह, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, सरोज सिंह आदि मौजूद थे. संचालन मंडल महामंत्री पंकज सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुराग श्रीवास्तव ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही