Search

 
 
 

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दो समय जलापूर्ति के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में दो टाइम जलापूर्ति के लिए भाजपा नेता गणेश महाली के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बुधवार को डीसी सरायकेला अरवा राज कमल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में निगम क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की किल्लत का जिक्र करते हुए कहा गया कि सीतारामपुर जलाशय में भरपूर पानी की उपलब्धता के बावजूद एक टाइम जलापूर्ति की जा रही है, जबकि पूर्व में इतनी ही संसाधन से शास्त्रीनगर, जुगसलाई और बागबेड़ा तक पानी भेजा जाता था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-criminals-arrested-for-carrying-out-the-robbery-in-sidgora-a-dozen-absconded/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में लूट करने आए दो बदमाश गिरफ्तार, दर्जनभर हुए फरार

सकारात्मक पहल का डीसी ने दिया आश्वासन

उन्होंने कहा कि आज केवल आदित्यपुर में ही जलापूर्ति हो रही है इसके बावजूद एक टाइम ही जलापूर्ति हो रही है. डीसी ने भाजपाइयों को इस पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. ज्ञापन सौंपने वालों में आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह, आरआईटी मंडल अध्यक्ष अमितेश अमर, अशोक सिंह, वीरेंद्र तिवारी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही