Search

 
 
 

आदित्यपुर : मोबाइल टावर लगाने के विरोध में विद्युत ईई को सौंपा ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 28 स्थित रायडीह बस्ती में मोबाइल टावर लगाने का विरोध करते हुए आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति के बैनर तले विद्युत कार्यपालक अभियंता (ईई) को ज्ञापन सौंपा गया है. जिसमें मोबाइल टावर लगाने वाले भू-स्वामी को बिजली का कनेक्शन नहीं देने की मांग की गई है. समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि मोबाइल टावर लगाने का शुरू से विरोध किया जा रहा है, मामला न्यायालय तक पहुंचा है जो विचाराधीन है. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-organized-kisan-goshthi-cum-choupal-regarding-contingency-crop-scheme/">पाकुड़

: आकस्मिक फसल योजना को लेकर किसान गोष्ठी सह चौपाल का आयोजन

बिजली कनेक्शन नहीं देने की मांग

चूंकि जिस मकान के छत पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा है वह जमीन अवैध कब्जा का है. साथ ही मकान तक जाने के लिए छह फीट की गली जा रही है जिसमें अगलगी की घटना होने पर अग्निशमन विभाग का टैंकर तक नहीं पहुंच सकता है. इसलिए उक्त मकान में मोबाइल टावर के लिए बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाय. ज्ञापन की प्रतिलिपि डीसी, एसपी, अपर नगर आयुक्त और स्थानीय आरआईटी थाना प्रभारी को भी सौंपी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही