Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : होल्डिंग टैक्स में की गई अप्रत्याशित वृद्धि व आदित्यपुर के लघु व मध्यम उद्योगों को बिना होल्डिंग टैक्स भुगतान किए आदित्यपुर नगर निगम द्वारा पानी कनेक्शन नहीं जारी किए पर लोगों में आक्रोश है. इसके विरुद्ध मंगलवार 25 अक्टूबर को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति के सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने बहुत ही गंभीरता से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को सुना और अतिशीघ्र न्यायोचित करवाई करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि पिछले दिनों झारखंड सरकार द्वारा सभी निकायों के होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि की गई है, इस वृद्धि के खिलाफ पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों लोगों में भारी रोष व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-childrens-fair-at-sun-temple-sidgora-from-november-12-rajya-sabha-deputy-chairman-will-inaugurate/">जमशेदपुर

: सूर्य मंदिर सिदगोड़ा में बाल मेला 12 नवंबर से, राज्यसभा के उपसभापति करेंगे उद्घाटन
जनमानस की भावनाओं को देखते हुए और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाली जनता व उद्योगों में आशा की एक उम्मीद जगी है कि बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स से राहत मिलेगी. साथ ही उद्योगों के होल्डिंग टैक्स विवाद का निपटारा होने तक बिना होल्डिंग टैक्स लिए उद्योगों को वॉटर कनेक्शन मिल पाएगा. प्रतिनिधि मंडल में बीरेंद्र यादव, एस डी प्रसाद, सतीश मिश्रा, देव प्रकाश देवता, रघुनाथ प्रसाद सिंह, प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार, आर के अनिल, अधिवक्ता संजय कुमार , एस एन यादव, सिमरन मेहरा, संदीप यादव व अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही