Search

 
 
 

आदित्यपुर : होल्डिंग टैक्स में वृद्धि के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता को सौंपा गया ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : होल्डिंग टैक्स में की गई अप्रत्याशित वृद्धि तथा आदित्यपुर के लघु व मध्यम उद्योगों को बिना होल्डिंग टैक्स भुगतान किए आदित्यपुर नगर निगम द्वारा पानी कनेक्शन नहीं जारी किए पर लोगों में आक्रोश है. इसके विरुद्ध मंगलवार 25 अक्टूबर को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-gifted-38-17-lakh-plan-to-ward-17-mayor-laid-foundation-stone/">आदित्यपुर

: नगर निगम ने वार्ड 17 को 38.17 लाख की योजना का दिया उपहार दिया, मेयर ने रखी आधारशिला

लोगों में रोष व्याप्त

[caption id="attachment_453679" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Adityapur-holding-tax12.jpg"

alt="" width="600" height="318" /> मंत्री बन्ना गुप्ता से बात करते हुए.[/caption] मंत्री बन्ना गुप्ता ने बहुत ही गंभीरता से प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों की बातों को सुना तथा अतिशीघ्र न्यायोचित करवाई करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि पिछले दिनों झारखंड सरकार द्वारा सभी निकायों के होल्डिंग टैक्स में अप्रत्याशित वृद्धि की गई है, इस वृद्धि के खिलाफ पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों लोगों में भारी रोष व्याप्त है. जनमानस की भावनाओं को देखते हुए और आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में रहने वाली जनता तथा उद्योगों में आशा की एक उम्मीद जगी है कि बढ़े हुऐ होल्डिंग टैक्स से राहत मिलेगी. साथ ही उद्योगों के होल्डिंग टैक्स विवाद का निपटारा होने तक बिना होल्डिंग टैक्स लिए उद्योगों को वॉटर कनेक्शन मिल पाएगा. प्रतिनिधि मंडल में बीरेंद्र यादव, एस डी प्रसाद, सतीश मिश्रा, देव प्रकाश देवता, रघुनाथ प्रसाद सिंह, प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार, आर के अनिल, अधिवक्ता संजय कुमार , एस एन यादव, सिमरन मेहरा, संदीप यादव तथा अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dabistan-e-jamshedpur-mushaira-organized-poets-of-the-city-presented-their-compositions/">जमशेदपुर

: दबिस्तान-ए-जमशेदपुर मुशायरा आयोजित, शहर के शायरों ने प्रस्तुत की अपनी रचनाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही