Search

 
 
 

आदित्यपुर : सहारा गार्डेन सिटी की महिला-पुरुषों ने एक ही पूजा करने का लिया निर्णय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला प्रशासन के आदेशानुसार सहारा गार्डेन सिटी में दुर्गा पूजा सम्पन्न कराने को लेकर रविवार की शाम लाइसेंसी और वर्ष 2022 की पुरानी कमेटी के अध्यक्ष ने बैठक की. इसमें सैंकड़ों की संख्या में कॉलोनी के महिला व पुरुष शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष एसके चौधरी ने की. बैठक में सबों ने एक स्वर से प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए उनके द्वारा दी गई अनुमति के तहत पूजा सम्पन्न करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : PM">https://lagatar.in/pm-vishwakarma-yojana-will-prove-to-be-a-boon-for-craftsmen-economy-will-also-become-stronger-arjun-munda/">PM

विश्वकर्म योजना शिल्पकारों के लिए साबित होगी वरदान, अर्थव्यवस्था भी होगी मजबूत- अर्जुन मुंडा
महिलाओं ने एक स्वर से कहा कि जब प्रशासन ने अनुमति दी है तो कॉलोनी में एक ही पूजा होगी. बैठक में लाइसेंसी शशांक गांगुली, सचिव अरविंद दुबे, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सत्येंद्र शुक्ला, राजीव रंजन, अनूप कुमार, एसके झा, प्रशांत कांत, रघुवंश कुमार सिंह आदि शामिल थे. सभी लोगों ने कॉलोनी में एक ही पूजा करने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही