Search

 
 
 

आदित्यपुर : मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को अमलगम कंपनी से चोरी के आरोप में भेजा जेल

 
Adityapur (sanjeev mehta) : कांड्रा पुलिस ने बुधवार को तिलोपदा निवासी घोलटू लोहार को अमलगम स्टील कंपनी प्रबंधन के लिखित शिकायत पर कंपनी में घुसकर 15 किलो लोहा चुराने के आरोप में जेल भेजा है. जबकि तीलोपदा गांव के निवासी बता रहे हैं कि पुलिस बगैर जांच किए मानसिक रूप से विक्षिप्त घोलटू लोहार को जेल भेज दिया है. घोलटू पिछले दो-तीन वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है. परिवारवालों के पास इतने पैसे नहीं हैं कि उसका इलाज करा सके. घटना के दिन वह कुल्हाड़ी लेकर बांस काटने के लिए निकला था, इसी बीच किसी बात को लेकर अमलगम कंपनी के बाहर सुरक्षा गार्डों के साथ बहस हो गया. इससे आक्रोशित सुरक्षा गार्डों ने उसे जबरन पकड़ा और कंपनी के भीतर ले जाकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की गिरफ्तारी के बाद से ही पूरे गांव में कंपनी प्रबंधन के इस रवैए के खिलाफ भारी आक्रोश है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-after-29th-in-kolhan-university-the-enrollment-process-of-ug-semester-one-will-start/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में 29 के बाद यूजी सेमेस्टर वन की नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू
ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिकी में जितने मूल्य के लोहे की चोरी का आरोप है उसको लेकर भी कंपनी की खासी फजीहत हो रही है. आरोपित युवक बेहद गरीब है. उसके आवास की स्थिति जीर्ण शीर्ण है. यह अजीब विडंबना नहीं तो और क्या है कि इतनी माली हालत खराब होने के बावजूद ना तो उसके और उसके परिवार वालों के पास राशन कार्ड है ना ही आधार या वोटर कार्ड ही बना हुआ है. मानसिक स्थिति दो तीन वर्षों से खराब होने के बाद तो उसके परिवार पर आफत आ गई है और परिवार दाने-दाने को मोहताज है. ऐसे में आरोपी घोलटू लोहार की जमानत कराने के लिए भी परिवार वाले सक्षम नहीं हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि 15 किलो लोहे की कीमत बमुश्किल 200 रुपए होगी लेकिन अब परिवार पर ऐसी आफत आ गई है कि 200 रुपए के बदले अब हजारों रुपए जमानत और केस लड़ने में लगेंगे. जिसे खर्च करने में वह सक्षम नहीं है. ग्रामीणों ने स्थानीय जन प्रतिनिधि मुखिया आदि से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही