Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : धीराजगंज में बाबू महतो के घर चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज में बाबू महतो के घर मिनी शराब फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस को मिनी शराब फैक्ट्री चलने की गुप्त जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस ने छापेमारी कर 26 जनवरी के दिन बाबू महतो के घर से करीब 400 बोतल नकली शराब व बनाने के मशीनरी बरामद किए हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के एसपी आनंद प्रकाश और थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सतबहिनी के धीराजगंज में बाबू महतो के घर में नकली शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही थी. इसकी सूचना पर पुलिस को कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tricolor-waved-proudly-in-the-subdivision-area-on-republic-day/">चांडिल

: गणतंत्र दिवस पर अनुमंडल क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा
उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी राजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, मनीष कुमार, अरुण कांत पांडे, राहुल कुणाल, मोहम्मद मकसूद अहमद, राजू राणा, सहायक अवर निरीक्षक जय नारायण शर्मा, आरक्षी श्रवण कुमार, जितेंद्र चौहान, अशोक यादव, विकास कुमार को शामिल किया गया. टीम के द्वारा बाबू महतो के ठिकाने पर दबिश दी गई. जहां घेराबंदी कर तलाशी लेने के क्रम में अभियुक्त के घर से अवैध नकली शराब, बोतल एवं अन्य सामानों को जब्त किया गया है. जिसकी विधिवत जब्ती सूची तैयार करते हुए बाबू महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही