Search

 
 
 

Adityapur  : खनन विभाग ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त

 
  • हरदेव सिंह भट्ठा के नीचे चोरी छिपे जारी था बालू खनन
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खनन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के आदित्यपुर और गम्हरिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के विरुद्ध छापेमारी की. इसमें आदित्यपुर से एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. ट्रैक्टर को आदित्यपुर थाना के सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह स्थित बंद पड़े हरदेव सिंह भट्ठा के समीप खरकई नदी से अवैध बालू का खनन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-forest-department-conducted-awareness-rally-cum-morning-walk-with-school-children/">Kiriburu

  :  वन विभाग ने स्कूली बच्चों संग निकाली जागरुकता रैली सह प्रभात फेरी
इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. यहां से एक ट्रैक्टर को अवैध बालू के साथ जब्त किया गया है. वहीं दूसरी कार्रवाई गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर बोलाईडीह रोड के समीप की गई. यहां से भी टीम ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है. उन्होंने बताया कि दोनों ट्रैक्टर के चालक मौके से फरार हो गए. ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें :  बिल">https://lagatar.in/bill-gates-praised-swachh-bharat-mission-modi-said-this-campaign-has-become-a-peoples-movement/">बिल

गेट्स ने स्वच्छ भारत मिशन की सराहना की, मोदी ने कहा, यह अभियान जन आंदोलन बन गया है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही