Search

 
 
 

आदित्यपुर : जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में खनन पदाधिकारी ने गिनाई उपलब्धियां

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गुरुवार की शाम जिला खनन टास्क फोर्स की वर्चुअल बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार ने उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने बताया कि कोयला उत्खनन हेतु कुल तीन छापेमारी की गई है, जिनमें 50 टन कोयले की बरामदगी हुई. साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक पिकअप एवं तीन ट्रक जब्त किए गए हैं. वहीं आयरन ओर उत्खनन में एक छापेमारी हुई, जिसमें 4,476,753 सीएफटी लौह अयस्क, 1200 सीएफटी कोयला एवं 505 सीएफटी अन्य खनिज बरामद किया गया है. इसके अतिरिक्त बालू उत्खनन के विरुद्ध कुल 25 छापेमारी की गई, जिसमें 10,02,821 सीएफटी बालू बरामद हुआ है. साथ ही कुल 09 लोगों की गिरफ्तारी हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-ssp-inspected-durga-puja-pandals-gave-necessary-guidelines/">जमशेदपुर

: डीसी-एसएसपी ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश
इनके पास से 18 हाइवा, 18 ट्रैक्टर, 01 डंफर, 06 टाटा 407, 01 पिकअप, 01 टेलर तथा अन्य दो वाहनों को जब्त किया गया है. साथ ही 6.54 लाख रुपए जुर्माना राशि की वसूली भी की गई है. बैठक में डीसी ने अवैध कोयला, अवैध पत्थर, अवैध बालू उठाव के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश भी दिया. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार के साथ अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकर आचार्य समाद, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही