Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मंत्री बन्ना ने फरियादियों की समस्याओं का किया निष्पादन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर स्वास्थ्य परिवार आपदा प्रबंधन एवं सरायकेला जिले के 20 सूत्री के प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया. रविवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ईचागढ़, कपाली आदि क्षेत्रों से लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री बन्ना गुप्ता के समक्ष रखीं. समस्याओं को सुनकर मंत्री बन्ना गुप्ता ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को शीघ्र कार्य करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : पीडीएस">https://lagatar.in/six-news-from-dhanbad-including-pds-beneficiaries-complaining-about-less-food-grains/">पीडीएस

लाभुकों ने की कम अनाज मिलने की शिकायत समेत धनबाद की छह खबरें
मंत्री के समक्ष 110 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याओं को रखा, जिसमें से अधिकांश फरियादियों के मामलों को मंत्री ने तुरंत संबंधित विभाग को निर्देश देते हुए समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया. बहुत सारे मामलों में मंत्री ने अपने लेटर पैड पर विभागीय पत्र लिखकर समस्याओं के निदान हेतु कार्य करने के निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारी को दिए. कार्यक्रम में कपाली थाना, बिजली विभाग, जमीन विवाद, विधवा एवं वृद्धा पेंशन दिलाने, जल संसाधन विभाग से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखी गईं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-cleanliness-campaign-started-with-social-cooperation-continued-for-the-second-day/">जमशेदपुर

: सामाजिक सहयोग से शुरू हुआ सफाई अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी
वहीं स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित कैंसर इलाज हेतु, विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने, एमजीएम, रिम्स आदि में इलाज कृत्रिम पैर, ट्राई साइकिल आदि उपलब्ध कराने के संबंध में फरियादियों ने अपनी बात रखी. जन सुनवाई कार्यक्रम में मनोज झा, संजय तिवारी, संजय ठाकुर, बिलाल गुफरानी, इरशाद भाई, माजिद अख्तर, आफताब अहमद सिद्दिकी, शानूर रहमान, शेरू अली, आलम सिद्दीकी आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही