Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : केंद्रीय कमेटी के मंच पर पहुंचे मंत्री चम्पई व पूर्व विधायक अरविंद, देर रात तक चला करतबबाजी

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में केंद्रीय रामनवमी कमेटी द्वारा बनाए गए एरीना में करतबबाजों का खेल देखने मंच पर मंत्री चम्पई सोरेन, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, ओम प्रकाश, रंजीत प्रधान आदि पहुंचे. सभी अतिथि देर रात तक चले करतब बाजी का आनंद लेते रहे. कमेटी के अध्यक्ष डीसी मुखी और महासचिव श्रीराम ठाकुर के द्वारा अतिथियों को सम्मानित पगड़ी और तलवार भेंट कर किया गया. शाम 8 बजे से अखाड़े से जुलूस फुटबॉल मैदान स्थित एरीना में पहुंच रहे थे और आधे घंटे का करतब दिखाकर विसर्जन के लिए निकल रहे थे. सभी अखाड़े के प्रदर्शन को प्रदर्शन आधारित नंबर दिए गए हैं जिन्हें बाद में आदित्यपुर थाना में समारोह पूर्वक पुरस्कृत भी किया जाएगा. विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक शोभा यात्रा निकाली गई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/Adityapur-akhada-champai-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-security-forces-ambulances-including-doctors-were-deployed-at-all-chowk-intersections/">आदित्यपुर

: सभी चौक-चौराहे पर सुरक्षा बल, डॉक्टर सहित एम्बुलेंस थे तैनात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/Adityapur-akhada-champai-300x155.jpg"

alt="" width="300" height="155" /> अखाड़ों के हैरतअंगेज कारनामे देख श्रद्धालुओं ने दांतों तले उंगलियां दबा ली. मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा वैश्विक महामारी के बाद एक बार फिर से लोगों में रामनवमी का उत्साह देख मन रोमांचित हो रहा है. उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए कलाबाजो की हौसला अफजाई की. वहीं आदित्यपुर के विभिन्न चौक चौराहों पर करतब बाजों और जुलूस में शामिल लोगों के लिए सेवा शिविर लगाए गए, जिसमें चना- गुड़, शरबत, तरबूज वगैरह का वितरण किया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरे क्षेत्र में सक्रिय रही. चप्पे- चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती रही. पूरे आदित्यपुर परिक्षेत्र के गली मोहल्लों में देर रात तक जय श्री राम के गगनभेदी नारे गूंजते रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही