Search

 
 
 

आदित्यपुर : सरायकेला में मंत्री चम्पई, जियाडा में प्रेमरंजन फहराएंगे तिरंगा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला खरसावां जिले में देश का 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनेगी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. जिला मुख्यालय के मुख्य कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में सुबह 9:10 बजे राज्य के कैबिनेट मंत्री चम्पई सोरेन झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं समाहरणालय परिसर में डीसी रविशंकर शुक्ला झंडा फहराएंगे. जबकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी डॉ विमल कुमार झंडोत्तोलन करेंगे. एसडीएम पारुल सिंह अनुमंडल कार्यालय और राजकीय छऊ कला केंद्र परिसर में झंडोत्तोलन करेंगी. इसे भी पढ़ें : हिंडनबर्ग">https://lagatar.in/on-completion-of-one-year-of-hindenburg-report-gautam-adani-said-we-have-emerged-stronger/">हिंडनबर्ग

रिपोर्ट आने के एक साल पूरे होने पर गौतम अडानी ने कहा,  हम मजबूत होकर उभरे हैं…
आदित्यपुर स्थित जियाडा कार्यालय में क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन तिरंगा फहराएंगे. सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना कार्यालय में मुख्य अभियंता संजय कुमार आकाशवाणी में केंद्र अभियंता आरआर शर्मा झंडोत्तोलन करेंगे. आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के शेरे पंजाब चौक स्थित कार्यालय पर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह समारोह पूर्वक झंडा फहराएंगे और 100 जरूरतमंदों को कंबल एवं स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण करेंगे. जबकि नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त आलोक कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. इन सारी जगहों पर गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. इसे भी पढ़ें : CRPF">https://lagatar.in/action-of-registering-fir-against-crpf-is-wrong-governor/">CRPF

के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का एक्शन गलत: राज्यपाल

आदित्यपुर : प्रधानमंत्री ने नए मतदाताओं को किया संबोधित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-PM.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को गम्हरिया स्थित अर्का जैन यूनिवर्सिटी में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित सरायकेला विधानसभा स्तरीय नमो नव मतदाता सम्मेलन में पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव मतदाता वोटरों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-painting-competition-organized-in-asp-office-on-voters-day/">जमशेदपुर

: मतदाता दिवस पर एएसपी कार्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राहुल सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमरेश गोस्वामी, भाजपा नेता संजय सरदार, रमेश हंसदा, राहुल दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : डीवीसी">https://lagatar.in/lathi-charge-on-shopkeepers-protesting-in-dvc-administrative-building-many-injured/">डीवीसी

प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों पर लाठीचार्ज, कई घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही