Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मंत्री चम्पई बोले- मरांडी की संकल्प यात्रा फ्लॉप, गणेश का जवाब - चम्पई सठिया गए, अब रिटायरमेंट की जरूरत

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को मंत्री चम्पई सोरेन ने फ्लॉप शो करार दिया है. बुधवार शाम वे आदित्यपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे जिले के कार्यकर्ताओं को बुलाकर इज्जत बचाने में लगी है. उनके जिले के कार्यकर्ता गुटों में बंटे हुए हैं. मंत्री ने कहा कि भाजपा में दोबारा नहीं आने की कसमें खाने वाले बाबूलाल से भाजपा के कार्यकर्ता भी सतर्क हो गए हैं. यही वजह है कि उनकी सभा में जाने से परहेज कर रहे हैं. मंत्री के इस बयान का जवाब देते हुए भाजपा के गणेश महाली ने कहा कि मंत्री चंपई सोरेन अब सठिया गए हैं, अब उन्हें रिटायरमेंट लेने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : SR">https://lagatar.in/sr-rungta-b-division-league-fnatic-and-shah-sports-match-tied/">SR

रूंगटा बी-डिविजन लीग : फेनेटिक और शाह स्पोर्ट्स का मैच टाई

मंत्री चम्पई दिमागी रूप से बीमार हो रहे हैं

[caption id="attachment_781823" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Ganesh-Mahali.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाजपा नेता गणेश महाली.[/caption] गणेश महाली ने कहा कि मंत्री चम्पई सोरेन दिमागी रूप से बीमार होते जा रहे हैं. उन्हें राजनीति से संन्यास लेने और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की जरूरत है. बता दें कि मंत्री चंपई सोरेन ने 9 अक्टूबर को राजनगर में संपन्न बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को फ्लॉप करार दिया है. भाजपा नेता ने मंत्री चम्पई सोरेन पर आदित्यपुर और सरायकेला की जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जिस जुडको की वजह से आदित्यपुर नगर निगम नरक में तब्दील हो चुकी है. उसी जुडको को सरायकेला के सौंदर्यीकरण का जिम्मा दे रहे हैं, जबकि जुडको के अधिकारियों को मीडिया के सामने कई बार फटकार लगाने की बात मंत्री ने कही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-durga-puja-pandals-will-remain-under-cctv-surveillance/">चाईबासा

: सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे दुर्गा पूजा पंडाल

मंत्री पुत्र के शह पर वन विभाग की भूमि बेची जा रही है

महाली ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर भी तीखे हमले किए. उन्होंने कहा कि आज राज्य में जल, जंगल, जमीन की लूट मची हुई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता आदिवासियों की जमीन लूटकर बाहरी लोगों को बसाने का धंधा कर रहे हैं. गम्हरिया के शांतिनगर में वन भूमि पर जेएमएम का कार्यालय बनाकर वहां वन विभाग की जमीन को मंत्री पुत्र के शह पर बेचा जा रहा है. आदिवासी महिलाओं की पूरे राज्य में इज्जत लूटी जा रही है और सरकार हाथ पैर हाथ धरे बैठी है. चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादों को पूरा करने में हेमंत सोरेन की सरकार नाकाम रही है. उन्होंने मंत्री चंपई सोरेन पर मजदूरों को पैसे देकर झामुमो के कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही