Search

 
 
 

आदित्यपुर : अनियमित जलापूर्ति को लेकर मंत्री चंपई सोरेन ने की समीक्षा बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में अनियमित जलापूर्ति को लेकर मंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार की शाम सुवर्णरेखा भवन सभागार में समीक्षा की. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार, अपर नगर आयुक्त सह प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद, आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार, सीओ मनोज कुमार आदि मौजूद थे. समीक्षा के दौरान अनियमित जलापूर्ति को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगे. उन्होंने हर हाल में एक अगस्त से समूचे आदित्यपुर में जिंदल को जलापूर्ति करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-increasing-the-number-of-members-and-ending-nepotism-is-our-priority-akhilesh-dubey/">जमशेदपुर

: सदस्यों की संख्या बढ़ाना व भाई-भतीजावाद समाप्त करना हमारी प्राथमिकता : अखिलेश दुबे

शिकायतों को शीघ्र दूर करने का निर्देश

आदित्यपुर एक में जलापूर्ति ठीक है किंतु आदित्यपुर दो में समुचित तरीके से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, जिसे दुरुस्त करने का निर्देश मंत्री ने दिया. उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था ठीक नहीं होती है, तब तक पीएचईडी जलापूर्ति करेगा. नए कनेक्शन को लेकर मिली शिकायत पर उन्होंने इसे शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक समाप्त होते ही पानी की समस्या को लेकर आदित्यपुर बस्ती, सालडीह बस्ती और मांझी टोला से आए सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने मंत्री चंपई सोरेन को अपनी समस्याएं सुनाई. महिलाओं ने पेयजल की घोर किल्लत की समस्या बताई, जिस पर मंत्री ने नगर अपर आयुक्त को तुरंत ही समस्या का समाधान किए जाने संबंधित आदेश दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही