Search

आदित्यपुर : मंत्री चंपई सोरेन ने वरिष्ठ नागरिक गृह का किया उद्घाटन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार चम्पई सोरेन ने सरायकेला प्रखंड के मधुपुर स्थित नवनिर्मित वृद्धाश्रम (वरिष्ठ नागरिक गृह) का उद्घाटन किया. मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. बता दें कि फूरिडा एनजीओ द्वारा वरिष्ठ नागरिक गृह का संचालन किया जा रहा है. 50 बेड क्षमता वाले केंद्र में तत्काल 25 बुजुर्ग महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गईं है. उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात्य एनजीओ के पदाधिकारी भास्कर कुमार के द्वारा वृद्धा आश्रम का निरीक्षण करा केंद्र में बुजुर्गो के लिए की गईं व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pistol-satya-demands-divorce-from-wife-victim-reaches-sp-office/">जमशेदपुर

: पिस्टल सटा मांग रहा पत्नी से तलाक, एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता

मंत्री व उपायुक्त को पुष्प वृक्ष देकर स्वागत किया

इस दौरान केंद्र के बुजुर्गों के द्वारा मंत्री चम्पई सोरेन, उपायुक्त अरवा राजकमल को पुष्प वृक्ष प्रदान कर स्वागत किया गया. इसके तत्पश्चात माननीय मंत्री एवं उपायुक्त के द्वारा बुजुर्गों के बीच दैनिक उपयोग के उपहार बॉक्स तथा साड़ी एवं वस्त्र का वितरण किया गया. मंत्री चम्पई सोरेन ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सोमवार को जिले के साहिबगंज गांव में वरिष्ठ नागरिक गृह का उद्घाटन किया गया है. इस गृह में निवासरत सभी हमारे अभिभावक स्वरूप हैं. हमें इनका देखरेख करना है. इन्हें किसी भी प्रकार की सुविधाओं का दिक्कत ना हो, इन्हें कभी अकेलापन ना लगे इस हेतु कार्य किया जा रहा है. इस दौरान मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा मुझे इनमें से किसी से परिचय तो नहीं है परंतु इनके द्वारा द्वारा मां-पिता स्वरूप आशीर्वाद प्राप्त हुआ है. हम इनसे अलग नहीं है. इन्हें परिवार जैसा माहौल मिले यह कभी अपने आप को अकेला महसूस ना करें इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp