Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : हथियाडीह में विद्युत शक्ति उप केन्द्र का मंत्री चम्पई सोरेन ने किया उद्घाटन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के ईएमसी प्रक्षेत्र हथियाडीह में एरिया बोर्ड के पहले गैस इंसुलेटेड सर्विस 33/11 केवी विद्युत शक्ति उप केन्द्र का मंत्री चम्पई सोरेन ने सोमवार को समारोह पूर्वक उद्घाटन किया. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद, एसिया अध्यक्ष संतोष खेतान, उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, सचिव संतोश सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, रामाशंकर पांडेय, पार्षद अभिजीत महतो आदि मौजूद रहे. उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में मंत्री चम्पई ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास की गति तेज हो रही है, इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है. आज इसी कड़ी में इस क्षेत्र का पहला जीआईएस विद्युत व्यवस्था सब स्टेशन का उद्घाटन यहां किया गया है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ichagarh-chief-who-lost-his-father-in-a-road-accident-raised-questions-on-sand-transport-at-night/">चांडिल

: सड़क दुर्घटना में पिता को खोनेवाले ईचागढ़ प्रमुख ने रात में बालू परिवहन पर उठाया सवाल

उद्यमियों को डोर स्टेप पर पावर उपलब्ध

इसके अलावा मंत्री ने जिले में आईसीयू बेड अस्पताल, सड़कें व बिजली के साथ शिक्षा और उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण जारी है. उन्होंने कहा कि अब यहां आनेवाली कंपनियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेगी. कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने कहा इसमें एसएफ 6 गैस का उपयोग होता है. ये एबीबी कंपनी के द्वारा डेवलप किया गया है. टेक्निकल स्पोर्ट एबीबी कंपनी ही देगी. यह एक उत्कृष्ट विद्युत संरचना है. अगर यह टेक्निक सफल रहा तो आगे भी इसी संरचना का सब स्टेशन बनाया जाएगा. यह बहुत सेफ है इसे शहरी क्षेत्र में डेवलप करने की योजना है. उद्यमियों को डोर स्टेप पर पावर उपलब्ध है. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gawan-along-with-electricity-the-sensitivity-of-the-department-also-failed-children-were-forced-to-study-in-dhibari/">गावां

: बिजली के साथ विभाग की संवेदना भी हो गई गुल, बच्चे ढ़िबरी में पढ़ने को मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही