Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सार्वजनिन काली पूजा कमेटी के पूजा पंडाल का मंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान इस वर्ष गोल्डन जुबली वर्ष मना रहा है. सोमवार की रात क्षेत्र के विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन पंडाल में पहुंचे और उद्घाटन किया साथ देर रात पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. उनके साथ समाजसेवी चंचल गोश्वामी, थाना प्रभारी राजन कुमार, जेएमएम नेता पिटोवास प्रधान, परमेश्वर प्रधान आदि शामिल रहे. कमेटी के महासचिव अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष उनके यहां पांच दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. पांच दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में भोग और वस्त्र वितरण किए जाएंगे. कमेटी के अध्यक्ष अंजन दास, महासचिव नरेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष माणिक दास, उपाध्यक्ष सुनील सिंह आदि गोल्डन जुबली वर्ष को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kali-puja-is-being-done-in-krishnapur-village-of-mp-vidyut-varan-mahato-since-64-years/">आदित्यपुर

: सांसद विद्युत वरण महतो के गांव कृष्णापुर में 64 वर्ष से हो रही है काली पूजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही