Search

 
 
 

आदित्यपुर : मंत्री चम्पई सोरेन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

 
Adityapur (sanjeev Mehta) : रविवार को सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में शनिवार को आए बाढ़ का जायजा लेने राज्य के मंत्री चंपई सोरेन पहुंचे. उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया, एवं प्रभावित लोगों से मिल उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान मंत्री ने गम्हरिया सीओ से प्रभावित लोगों की सूची बनाकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-pdj-serious-about-the-problem-of-water-logging-in-the-court-premises/">सरायकेला

: न्यायालय परिसर में जल जमाव की समस्या को लेकर पीडीजे गंभीर
साथ ही प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर तत्काल राहत दिलाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी के साथ तन- मन से जुटने का निर्देश दिया. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है. हर गरीब एवं पीड़ित परिवार को सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाएगी. उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर संकट की इस घड़ी में साथ खड़े होने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही