Search

 
 
 

आदित्यपुर : मंत्री ने लगाई नगर निगम के अधिकारियों की क्लास, पूछा क्या राज्य सरकार से अलग है नगर निकाय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के जियाडा सभागार में क्षेत्र के विधायक और मंत्री चम्पई सोरेन ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. इस क्रम में उन्होंने और नगर निगम के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई. मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में पूछा क्या राज्य सरकार से नगर निकाय अलग है. बैठक की सूचना हमारे प्रतिनिधि को क्यों नहीं दी जाती है. उन्होंने अपर नगर आयुक्त से जानना चाहा कि नगर निगम के ग्रामीण वार्ड, वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 के साथ सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है? शहर के कई स्थानों पर रोड व नाली निर्माण के लिए शिलान्यास के 6 माह बीत जाने के बाद भी अब तक कार्य क्यों नहीं शुरू हुआ है? समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त और एसडीओ समेत सभी सिटी प्रबंधक और आफिस स्टाफ भी मौजूद थे. मंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पूर्व पार्षदों के हाथों परिसंपत्तियों का वितरण कराया जा रहा है. इन सारी बातों पर अविलंब रोक लगाएं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-raids-cms-press-advisors-house-mechanic-who-opened-locker-summoned/">सीएम

के प्रेस सलाहकार के घर ईडी की छापेमारी,लॉकर खोलने वाले मिस्त्री को बुलाया

सालडीह में 550 परिवारों को मिला निःशुल्क पानी का कनेक्शन : चम्पई

समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री चम्पई सोरेन ने बताया कि पिछली कई बैठकों में उनके द्वारा दिये गए निर्देश के तहत ही आज सालडीह में 550 परिवार को मिला निःशुल्क पानी का कनेक्शन मिला है. उन्होंने कहा कि जो भी शिलान्यास हुए हैं, उस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है. वैसे संवेदक को चिन्हित कर ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी सरकार मजबूती के साथ हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कार्यकाल पूरा करेगी. डरने की कोई बात नहीं है. आज शाम 4 बजे से विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें राज्य के ताजा राजनीति हालात पर चर्चा की जाएगी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही