Search

 
 
 

आदित्यपुर : 25 जुलाई से लापता युवक पहुंचा आरआईटी थाना, कहा- बिजनेस के सिलसिले में गया था कटक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के बन्तानगर से लापता 30 वर्षीय युवक सुनील सिंह जो 25 जुलाई से रहस्यमयी ढंग से लापता था आज दोपहर एक बजे अपने छोटे भाई संग आरआईटी थाना पहुंचा. उसने थाना प्रभारी को सफाई दी कि वह बिजनेस के सिलसिले से कटक चला गया था. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मो. तंजील खान ने बताया कि सुनील सिंह 25 जुलाई को घर में आदित्यपुर थाना अंतर्गत रोड नंबर-6 ससुराल जाने की बात कहकर निकला था और रहस्यमयी ढंग से लापता हुआ था. उसने अपने दोनों मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिए थे, जिससे उसके घरवालों को अंदेशा हो गया था. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-plantation-is-also-necessary-like-food-and-water-mla-samir-mahanti/">चाकुलिया

: भोजन और पानी की तरह पौधरोपण भी जरूरी : विधायक समीर महंती
विदित हो कि इस संबंध में सुनील के छोटे भाई समीर सिंह ने कल शाम आरआईटी थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सुनील सिंह चुना भट्ठा के पास एल्युमिनियम फर्नीचर का दुकान चलाता है. वहीं, आरआईटी थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील सिंह अपनी पत्नी को परेशान करने के लिए अक्सर लापता हो जाता है. उसके लापता होने की यह तीसरी घटना थी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-alert-issued-to-hospitals-and-health-centers-of-the-district-regarding-monkey-pox/">जमशेदपुर

: “मंकी पॉक्स” को लेकर जिले के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को किया गया अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही