Search

 
 
 

आदित्यपुर : ईचापीड़ क्षेत्र की जनता के साथ विधायक चंपई सोरेन ने किया विश्वासघात - गणेश महाली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली ने ईचा डैम निर्माण कार्य पुनः चालू करने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरायकेला के विधायक चंपई सोरेन पहले कहते थे कि जान देंगे पर ईचा डैम बनने नहीं देंगे. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि ईचा डैम का स्वरूप बदल कर पुन: डैम का निर्माण कार्य किया जाएगा. विधायक ने चुनाव के समय ईचा डैम को रद्द करने का वादा किया था. इसी विश्वास में ईचापीड़ क्षेत्र की जनता ने उन्हें वोट दिया था. लेकिन अब वे क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि इतने दिन विरोध करने के बाद अब ईचा डैम निर्माण कार्य चालू करवाना आखिर क्या मजबूरी है? आपने जनता से जो वादा किया था उस वादे का क्या हुआ? इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nomination-process-starts-from-this-session-in-newly-incorporated-kharsawan-degree-college-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के नए अंगीभूत खरसावां डिग्री कॉलेज में इस सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही