Search

 
 
 

Adityapur : मनरेगा कर्मचारी संघ की हड़ताल 20वें दिन भी जारी

 
  • मुख्यमंत्री से मिलकर रख चुके हैं स्थायीकरण एवं वेतनमान की मांग
Adityapur (Sanjeev Mehta) : स्थायीकरण एवं वेतनमान की मांग को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की हड़ताल शनिवार को 20वें दिन भी जारी रही. संघ की प्रदेश ईकाई के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मचारी पिछले 20 दिन से सरायकेला जिला समाहरणालय के सामने डटे हैं. संघ की एक सूत्री मांग है कि उन्हें स्थायी किया जाय और वेतनमान निर्धारित किया जाय. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-preparations-going-on-for-the-64th-foundation-day-celebration-of-ghatshila-college/">Ghatshila

: घाटशिला कॉलेज के 64वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर चल रही तैयारी
संघ के सरायकेला जिला अध्यक्ष शंकर सतपति ने कहा कि झारखंड सरकार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तबतक मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे. बता दें कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर रहने की वजह से राज्य में वृहत पौधरोपण कार्य बाधित हो गया है तथा जॉबकार्ड धारियों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है. संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों की पूर्ति के लिए पिछले बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरन से मिलकर उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया था मगर उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-condemns-chief-ministers-statement-related-to-demographic-change/">Jamshedpur

: मुख्यमंत्री के डेमोग्राफिक बदलाव से जुड़े बयान की भाजमो ने निंदा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही