Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पौधरोपण कर आधुनिक पावर ने मनाया पृथ्वी दिवस

Adityapur (Sanjeev Mehta) : पदमपुर स्थित बिजली बनाने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) के कर्मचारियों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर 53वां पृथ्वी दिवस मनाया. शनिवार को कंपनी परिसर के महादेव उद्यान में पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी और दायित्व का निर्वहन किया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एपीएनआरएल कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण कुमार मिश्रा ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण पर चिंतन एक गंभीर विषय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfcs-under-15-team-reached-semi-finals-of-jsw-youth-cup/">जमशेदपुर

: जेएसडब्ल्यू यूथ कप के सेमीफाइनल में पहुंची जेएफसी की अंडर 15 टीम

पॉलीथिन के उपयोग को नकारें और दूसरों को भी उपयोग करने से रोकें

उन्होंने कहा की पॉलीथिन के उपयोग को नकारें और अन्य लोगों को भी इसका इस्तेमाल नहीं करने के लिए प्रेरित करें. मिश्रा ने कहा कि पौधे जरूर लगाएं परन्तु उसके वृक्ष बनने तक पौधे की सेवा भी करते रहें. पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार ने अथितियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एमएन सिंह, राजेश कुमार शर्मा, अजय बांगड़े, अमल बैद्या, संजीत सिन्हा एवं बिराज कुमार ने भी पौधरोपण किया. रवि शर्मा और कालीपदो सरदार सहित पर्यावरण विभाग के सभी कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया. गौरतलब है कि दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाते हैं. पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही