Search

 
 
 

आदित्यपुर : मोदी सरकार ने राहुल गांधी को फंसाने का षड्यंत्र रचा है : अविनाश पांडेय

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मोदी सरकार के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे जय भारत सत्याग्रह अभियान के तहत शनिवार को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में भी सभा का आयोजन हुआ. इसमें प्रमुख रुप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे शामिल हुए. सभा में शामिल होने झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो पहुंचे. जहां सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी नेताओं का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-swearing-in-ceremony-of-the-press-club-of-seraikela-kharswan-organized/">आदित्यपुर

: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसवां का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

अडानी से क्या संबंध, 22 हजार करोड़ का मांगा हिसाब

[caption id="attachment_602856" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/adityapur-congress-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंच पर उपस्थित कांग्रेसी नेता[/caption] जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इस सभा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया जा रहा है जो दुःख की बात है. राहुल गांधी बेघर है, उन्हें साजिश के तहत केंद्र की मोदी सरकार ने फंसाने का षड्यंत्र रचा है. ऐसे में हमें एकजुट होकर आम जनमानस के साथ दमनकारी सरकार के विरुद्ध है आर पार की लड़ाई लड़नी है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अडानी और अंबानी से संबंध है इसे उजागर करें. किस आधार पर अडानी को 22 हजार करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया, इसका हिसाब दे. राहुल गांधी को आदर्श प्रतिमूर्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर किसान के आंदोलन की आवाज उठाने, जेपीसी गठित करने की मांग पर राहुल गांधी की आवाज को कुचला गया और षड्यंत्र कर उन्हें सजा दिलाने की भी साजिश की गई है, जिसे नाकाम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-2195-flood-affected-families-of-2022-got-compensation/">आदित्यपुर

: 2022 के 2195 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा

आंदोलन करने की मेडिकल डॉक्टर डिग्री मेरे पास : बन्ना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आंदोलन के उपज से मैंने मंत्रीपद भले ही प्राप्त किया है, लेकिन आंदोलन करने में मुझे डॉक्टरी एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त है. किस प्रकार आंदोलन और आंदोलन से इलाज करना है, उन्हें भली-भांति पता है. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भारतीय इतिहास में पहली बार विगत 8 से 9 सालों में मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या की गई है. सदन चलाने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की होती है, लेकिन तानाशाह रवैया अपनाकर सदन में भी शासक के रूप में प्रधानमंत्री विराजित होते हैं. कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने दिया, जबकि मंच का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही