Search

 
 
 

आदित्यपुर : जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब आदित्यपुर के उपाध्यक्ष बने मोहम्मद दाऊद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर का चर्चित दुर्गा पूजा पंडाल जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब की कमेटी का विस्तार करते हुए मोहम्मद दाऊद को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. रविवार को क्लब के लोगों ने सुबह से सफाई अभियान चलाया और दुर्गा पूजा मैदान के आसपास घंटों क्लब के पदाधिकारियों ने श्रमदान कर सफाई की. तत्पश्चात क्लब की बैठक अध्यक्ष विनायक सिंह की अध्यक्षता में हुई और सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए क्लब ने कमेटी का उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक वर्ग के साथी मोहम्मद दाऊद को चुना. यह जानकारी महासचिव सत्य प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साम्प्रदायिक सौहार्द्र के प्रतीक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-all-jharkhand-driver-federation-came-forward-to-help-nakul-khandait-suffering-from-serious-illness-financial-help/">नोवामुंडी

: गंभीर बीमारी से ग्रसित नकुल खंडाईत की मदद को आगे आया झारखंड ड्राइवर महासंघ, की आर्थिक मदद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही