Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम में मनी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई. मौके पर दोनों महापुरुषों को निगमकर्मियों ने याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्राण लिया. मौके पर अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने नगर वासियों से मेले के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-inauguration-of-the-pandal-of-jharkhand-state-co-operative-bank/">आदित्यपुर

: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के पंडाल का हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम में मेयर विनोद श्रीवास्तव, उपमेयर अमित सिंह के द्वारा भी दुर्गा पूजा के अवसर पर आमजनों से सड़क सुरक्षा का पालन करने का आग्रह किया गया. अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं तथा फोर व्हीलर में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें. पूजा के दौरान गाड़ी को धीरे चलाएं तथा ट्रैफिक नियम का पालन करें. पूजा स्थल पर बनी पार्किंग में ही गाड़ी पार्क करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही