Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मोर्चा ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर की टैक्स वृद्धि वापस लेने की मांग

Advertisement
Advertisement
Adityapur : झारखंड सरकार द्वारा की गई होल्डिंग समेत अन्य टैक्सों में 20 से 40 फीसदी की वृद्धि को वापस लेने के लिए जन कल्याण मोर्चा (जकमो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में उन्हें बताया गया है कि आदित्यपुर नगर निगम की जनता यहां की समस्याओं से पहले से त्रस्त है. सीवरेज, जलापूर्ति, गेल गैस और विद्युत लाइन के केबलिंग कार्य की वजह से सभी सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं. लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है, प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं. सीवरेज हो या जलापूर्ति सभी के कार्य मंथर गति से चल रहे हैं. सीवरेज के पम्पिंग स्टेशन नहीं बने हैं, पाइप लाइन बिछाने का कार्य 60 फीसदी ही हुआ है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-development-committee-started-free-water-service-from-three-tankers-in-public-interest/">आदित्यपुर

: विकास समिति ने जनहित में शुरू की तीन टैंकरों से नि:शुल्क जलसेवा

जनता को टैक्स वृद्धि का बोझ देना कोढ़ में खाज होने के समान

इसी प्रकार जलापूर्ति के लिए भी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जलमीनार और पाइप लाइन बिछाने के कार्य 50 फीसदी ही हुए हैं. दोनों योजनाओं को 30 माह में पूरा करना था जो की 90 माह में भी अधूरे हैं. ऐसे में जनता को टैक्स वृद्धि का बोझ देना कोढ़ में खाज होने के समान है. विदित हो कि मोर्चा ने सभी प्रकार के टैक्स वृद्धि को वापस लेने की मांग की है. साथ ही पत्र के साथ अखबारों का कटिंग भी भेजा है, जिसमें रोज छप रही समस्याओं का सचित्र वर्णन है. साथ ही मोर्चा ने मुख्य सचिव को आगाह भी किया है कि यदि बावजूद इसके टैक्स वृद्धि वापस नहीं ली जाती है तो वे जनहित याचिका दायर करेंगे. साथ ही आमलोगों के साथ सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन भी करेंगे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-it-took-24-hours-to-remove-seven-trees-that-fell-in-the-storm-power-supply-restored-on-sunday-morning/">आदित्यपुर

: आंधी में गिरे सात पेड़ों को हटाने में लगे 24 घंटे, रविवार सुबह हुई बिजली आपूर्ति
बहाल">https://lagatar.in/adityapur-it-took-24-hours-to-remove-seven-trees-that-fell-in-the-storm-power-supply-restored-on-sunday-morning/">बहाल

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही