Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग की आधी से अधिक स्ट्रीट लाइट खराब

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिले. पुरेन्द्र ने खरकई ब्रिज से आरआईटी मोड़ तक टाटा कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को 5 दिनों के अंदर चालू किए जाने की मांग की. बता दें कि मुख्य मार्ग का जहां 60 फीसदी स्ट्रीट लाइट जलता है वहीं सर्विस लेन का शत प्रतिशत स्ट्रीट लाइट बंद रहता है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को बताया कि खरकई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ तक सर्विस रोड के सभी लाइट बंद हैं. इसके अलावा खरकई ब्रिज से लेकर एस टाइप मोड़ तक टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग के लगभग 50 से 60 फीसदी लाइट ही जल रहे हैं. वहीं एस टाइप मोड़ से आरआईटी मोड़ तक सभी लाइट खराब पड़े हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-states-industrial-policy-is-good-attention-has-to-be-given-to-resources-sk-behera/">जमशेदपुर

: राज्य की औद्योगिक नीति अच्छी है, संसाधनों पर ध्यान देना होगा – एसके बेहरा

उषा मार्टिन मोड में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने की मांग की

[caption id="attachment_680447" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Adityapur-Streat-Light.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मैनेजर से बात करते पुरेंद्र.[/caption] बता दें कि रविवार की रात पुरेंद्र ने अपनी टीम के साथ खरकई ब्रिज से लेकर आरआईटी मोड़ तक टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण कर अद्यतन जानकारी प्राप्त की थी. सिंह ने उपायुक्त सरायकेला-खरसावां एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की भी मांग की है. साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा-कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मत एवं अलकतरा कारपेटिंग कराए जाने की मांग की है. जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बताया कि मरम्मत एवं अलकतरा कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही