Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वेलेंटाइन डे पर न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिवस

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 14 फरवरी को जहां पूरी दुनिया ने वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया, वहीं आदित्यपुर स्थित दिंदली बस्ती के न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय में इस दिन को छात्र-छात्राओं ने मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया. इसके लिए स्कूल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को आमंत्रित किया था. कार्यक्रम में विधिवत तरीके से सभी ने माता-पिता की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी व उनका आशीर्वाद लिया. इस कार्यक्रम में धार्मिक संस्थान योग वेदांत सेवा समिति के लोगों ने अनुष्ठान कार्य सम्पन्न कराया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railways-canceled-six-trains-from-mega-block-near-lotapahar/">जमशेदपुर

: लोटापहाड़ के पास मेगा ब्लॉक से छह ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द

प्राचार्या विद्यार्थियों को करती रही हैं प्रेरित

इस मौके पर प्रधानाचार्य संध्या रानी प्रधान, नेताजी सुभाष मंच के अध्यक्ष पीके नंदी, शिक्षाविद परमानंद मोदी, उद्गम संस्थान की संयोजक सोनिया सिंह सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे. विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या रानी प्रधान ने बताया कि वो विगत कई वर्षों से 14 फरवरी के दिन को मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करती आ रही हैं ताकि उनमें भारतीय संस्कृति बरकरार रहे, वे भटकाव के रास्ते पर न चले जाएं. इस आयोजन में योग वेदांत सेवा समिति के रविन्द्र मिश्रा, राजू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुष्पा झा, नीरा मिश्रा, विनोद और विकास का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही