Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सास,ससुर व पति ने प्रताड़ित कर विवाहिता को घर से निकाला

Adityapur (Sanjeev Mehta) : वर्गीडीह की रहने वाली सुनीता महतो (पहले कैवर्त) ने प्रेम विवाह बंतानगर निवासी प्रताप महतो से 16 नवंबर 2020 में की थी. पांच महीने तक दोनों के संबंध ठीक रहे. उसके बाद लड़के के साथ ससुर पोलारी महतो, सास फूलकुमारी महतो मिलकर लड़की को प्रताड़ित करने लगे. सुनीता को डेढ़ साल की बेटी है. सुनीता ने प्रताड़ना की शिकायत आरआईटी थाना में की है. इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुआ. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mining-department-and-forest-department-inactive-police-is-doing-the-work-of-both-of-them/">किरीबुरू

: खनन विभाग व वन विभाग निष्क्रिय, पुलिस ही कर रही इन दोनों का कार्य

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर छोड़ा

कुछ दिनों तक सुनीता वर्गीडीह में बहन के घर रहती थी. वह ठेला पर पकौड़ी बेचकर बेटी को पाल रही है. कुछ दिन पुले  13 मई की शाम साढ़े छह बजे पति से लोन और सिलेंडर लेने गई तो सास-ससुर और पति ने घर का गेट बंद कर उसके साथ मारपीट की. किसी तरह वहां से भागी तो रास्ते में भी उसे घसीट-घसीट कर मारा. इसके बाद आरआईटी पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस ने सुनीता का इलाज एमजीएम अस्पताल  में करवाया. पुलिस ने पति को पहले गिरफ्तार किया लेकिन बाद में छोड़ दिया है. सुनीता अब बेटी को लेकर दर-दर भटक रही है और इंसाफ की गुहार लगा रही है. वर्तमान में सुनीता कांग्रेस नेत्री झरना मन्ना के घर पनाह ली हुई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-dirty-water-of-drain-is-flowing-on-the-road-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: सड़क पर बह रहा है नाला का गंदा पानी, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही