Search

 
 
 

आदित्यपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा थाना क्षेत्र के धातकीडीह ग्राम के नजदीक रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार ईचागढ़ के हड़ात ग्राम निवासी हरिशंकर महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना रात करीब 12 बजे की है. घटना की सूचना राहगीरों द्वारा कांड्रा थाना और एंबुलेंस को दी गई. सूचना पर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस द्वारा एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-due-to-lack-of-repair-cracks-in-the-class-room-of-kolhan-universitys-zoology-department/">चाईबासा

: मरम्मत के अभाव में कोल्हान विवि के जूलॉजी विभाग के क्लास रूम में पड़ी दरारें
राहगीरों के अनुसार किसी कंपनी के बस द्वारा मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारा गया है. वहीं, घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया. घायल के सिर पर चोट लगी है और उसकी स्थिति गम्भीर है. कांड्रा पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार बस का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़े : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-uncontrolled-parcel-van-fell-under-bridge-near-ogadha-driver-injured/">पटमदा

: ओगाढ़ा के पास अनियंत्रित पार्सल वैन पुल के नीचे गिरा, चालक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही