Search

 
 
 

आदित्यपुर : एनआईटी और एनएचआईडीसीएल के बीच हुआ एमओयू, राजमार्गों के निर्माण में आएगी सुगमता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी जमशेदपुर एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के बीच सोमवार को एमओयू हुआ है. बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केन्द्रीय लोक उपक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) भारत की अत्यधिक विषम जलवायु परिस्थितियों का सामना करने वाले राजमार्गों के निर्माण में आने वाली चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान खोजने के लिए नवीन तकनीकों की तलाश और सम्वर्धन कर रहा है. उसी प्रक्रिया में एनएचआईडीसीएल ने वर्तमान वर्ष के दौरान कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर आज हस्ताक्षर किए हैं. अब इस तरह के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के साथ नई दिल्ली स्थित कार्यालय में सोमवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के कुलसचिव कर्नल डॉ निशीथ कुमार राय और एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक चंचल कुमार ने एमओयू किया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-aarti-of-lord-shiva-in-satyanarayan-thakurbari-temple-3/">चाकुलिया

: सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर में हुई भगवान शिव की आरती

अनुभव एंव जानकारी साझा करेगी दोनों

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों, रणनीतिक सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए बनाया गया है. यह देश के उन हिस्सों में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के कार्य के लिए समर्पित है जो अंतरराष्ट्रीय सीमाएं साझा करते हैं. यह भारत के उत्तर-पूर्व भाग, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है. यह ऊंचाई वाले क्षेत्रों और सीमावर्ती क्षेत्रों में एक विशेष एजेंसी के रूप में काम करती है. राजमार्गों के अलावा, एनएचआईडीसीएल लॉजिस्टिक हब और परिवहन संबंधी बुनियादी ढांचे जैसे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब जैसे बस पोर्ट, कंटेनर डिपो, स्वचालित मल्टीलेवल कार पार्किंग आदि का निर्माण कर रहा है. इस समझौते के तहत एनआईटी जमशेदपुर एवं एनएचआईडीसीएल एक दूसरे के साथ तकनीकी अनुभव एंव जानकारी साझा करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही