Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ऑटो क्लस्टर व श्रीनाथ विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू

Adityapur (Sanjeev Mehta) : शनिवार को आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर के साथ एमओयू किया. इस एमओयू के तहत श्रीनाथ विश्वविद्यालय और ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर दो पक्ष के रूप में कार्य करेंगे. इसमें पहला पक्ष श्रीनाथ विश्वविद्यालय तथा दूसरा पक्ष ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर होगा जो विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को औद्योगिक जानकारी देने में सहायता करेगा. जैसे औद्योगिक प्रशिक्षण, कैम्पस सलेक्शन आदि. ऑटो क्लस्टर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के संकाय और छात्रों को अपनी समूह की कंपनियों का दौरा करने और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति देगा. ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्रों के काम को आत्मविश्वास और सुगमता मिलेगी. इसके अन्तर्गत अतिथि व्याख्यान भी होंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-missing-girl-found-after-four-years-relatives-expressed-happiness/">चक्रधरपुर

: चार साल बाद परिजनों से मिली लापता युवती, परिजनों ने जताई खुशी

औद्योगिक संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रख कर विद्यार्थियों को तैयार करेगा विश्वविद्यालय

औद्योगिक संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रख कर विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय तैयार करेगा साथ ही ऑटो क्लस्टर विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में सहयोग करेगा. एमओयू के लिए ऑटो कलस्टर की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण ठाकुर तथा ऑटो क्लस्टर के प्रशिक्षण प्रमुख मनु कुमार उपस्थित थे. श्रीनाथ विश्वविद्यालय की ओर से सहायक प्राध्यापक संतोष कुमार, सुधांशु शेखर महतो, अनुज कुमार तथा सुमन सिंह उपस्थित रहे. संतोष कुमार ने एमओयू पर बात करते हुए मीडिया को बताया कि इस तरह के एमओयू से हम अपने विद्यार्थियों को सुगमता के साथ कई चीजों की जानकारी दे सकेंगे जो उनके भावी जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही