Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : लघु उद्योग भारती व एसिया के रक्तदान शिविर में पहुंचे सांसद व गणमान्य, 454 यूनिट रक्त संग्रह

Adityapur (Sanjeev Mehta) : लघु उद्योग भारती और एसिया द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया. सुबह नौ बजे से शाम 5 बजे तक चले रक्तदान शिविर में कुल 454 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. शनिवार के रक्तदान शिविर में शामिल औद्योगिक क्षेत्र के सभी रक्तदाताओं को लघु उद्योग भारती और एसिया की तरफ से साधुवाद दिया गया. इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एसिया और लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flat-was-being-built-on-government-land-in-bagunhatu-special-officer-stopped-the-construction-and-sealed-the-building/">जमशेदपुर

: बागुनहातू में सरकारी जमीन पर बन रहा था फ्लैट, विशेष पदाधिकारी निर्माण रोकवाकर भवन सील कराया

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

रक्तदान शिविर में सिडबी, संधू ट्यूब, जमशेदपुर क्लोरोकेम, सुदीशा फाउंड्री और पीएसपीएल का विशेष रूप से योगदान रहा. रक्तदान शिविर की सफलता में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व झारखंड के प्रभारी इंदर अग्रवाल, एसिया अध्यक्ष संतोष खेतान, ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर के साथ भाजपा नेता गणेश महाली, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी, उद्यमी विनोद सिंह, पूर्व डीएसपी मो. नेहालुद्दीन, एसिया महासचिव दशरथ उपाध्याय आदि का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही