Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष के आवास पहुंचे सांसद गीता व मधु कोड़ा, पूजा में हुए शामिल

 
Adityapur ( Sanjeev Mehta) : सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा गुरुवार की शाम कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के 6 एल एफ स्थित आवास पर पहुंचे. दोनों कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के आवास पर आयोजित बासंती नवरात्र के आयोजन में शामिल हुए. नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई, पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण किया गया. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा यहां बनारस से नवरात्र अनुष्ठान हेतु पधारे आचार्य बंशीधर पांडे से आशीर्वाद भी लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumun-steel-city-surbhi-branch-got-many-awards/">जमशेदपुर

: मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा को मिले कई पुरस्कार

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर कांग्रेस के सरायकेला जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम, चाईबासा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि चरण पाल सिंह, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वरिष्ठ नेता रामा शंकर पांडे, जगदीश नारायण चौबे, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल, सिद्धेश्वर उपाध्याय, अनिल सिंह, वैजयंती बारी, आदर्श ठाकुर, मोती लाल गौड़, मोनू झा, रिंकू ठाकुर, रितेश पासवान, बादल, सुजीत आनंद, रणजीत सिंह समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं कॉलोनी वासी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही